अगर गले में कफ जमा हो तो क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 16:00

गले में कफ जमने के घरेलू उपाय :-

1. यदि आप शहद के साथ काली मिर्च को मिलाकर खाते हैं तो इससे गले में जमा कफ दूर हो सकता है. काली मिर्च गले में जमा बलगम को बाहर निकालने में आपके बेहद काम आ सकती है.
2. अदरक के इस्तेमाल से भी आप गले में जमा बलगम को दूर कर सकते हैं. ऐसे में आम अदरक को कूटकर उस का रस निकालें और उस रस को शहद के साथ मिलाकर खाएं. ऐसा करने से समस्या दूर हो सकती है.
3. गुड़ के इस्तेमाल से भी सांस संबंधित समस्याओं के साथ-साथ गले में जमा कफ भी दूर हो सकता है. ऐसे में आप गुड़ के साथ अदरक मिलाकर खाएं. इससे अलग आप खाली गुड़ का भी सेवन कर सकते हैं.
4. यदि नमक के पानी से गरारे किए जाएं तो इससे भी जमा बलगम को दूर किया जा सकता है. ऐसे में आप एक गर्म पानी में आधा चम्मच नमक मिलाएं और गरारे करें. इसे जल्दी आराम मिल सकता है.
5. भाप लेने से भी गले में जमा कफ को बाहर निकाला जा सकता है. ऐसे में आप दिन में दो बार भाप ले सकते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info